फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friend kills friend for lover in ghaziabad

गर्लफ्रेंड से बदतमीजी पर जिगरी दोस्त को मारी गोली

Wed, 18 Jun 2014 05:01 AM IST
Updated Wed, 18 Jun 2014 05:01 AM IST
विज्ञापन
Friend kills friend for lover in ghaziabad

जेंट्स पार्लर में काम करने वाले मनीष की हत्या उसके ही जिगरी दोस्त संदीप ने की थी। पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के समय संदीप और मनीष की गर्लफ्रेंड्स भी मौजूद थीं।

विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें मामले में गवाह बना लिया है। उधर, संदीप का कहना है कि मनीष ने उसकी गर्लफ्रेंड से बदतमीजी कर दी थी। वह उसकी हत्या नहीं करना चाहता था, गलती से गोली चल गई थी।
विज्ञापन


याद दिला दें कि 14 जून को दिनदहाडे़ न्यू डिफेंस कालोनी गली नंबर दो में मनीष निवासी गंगाविहार कालोनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली मनीष के सीने में लगी थी। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड्स को इंप्रेस करने के लिए लाया तमंचा

Friend kills friend for lover in ghaziabad

पुलिस को 315 और 312 बोर के दो तमंचे बरामद हुए थे। एसओ आरपी शर्मा ने मनीष हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि घटना वाले दिन मृतक मनीष और उसका दोस्त संदीप व दोनों की गर्लफ्रेंड मौके पर थे।

एसओ के मुताबिक संदीप की गर्लफ्रेंड से मनीष ने अभद्रता कर दी, जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। संदीप ने आवेश में आकर तमंचे से मनीष पर फायर किया, गोली मिस्ड होने पर दूसरा तमंचा निकालकर सीने में गोली मार दी। दरअसल, वह गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए तमंचा लेकर आया था।

वारदात के बाद  गर्लफ्रेंड्स और संदीप फरार हो गए थे। पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर संदीप निवासी न्यू डिफेंस कालोनी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या करने के बाद चला गया हरिद्वार

Friend kills friend for lover in ghaziabad

वारदात के बाद वह हरिद्वार भाग गया था। बाद में अपनी बहन के घर जाकर रहने लगा था। बता दें कि मनीष और संदीप गहरे दोस्त थे। मनीष भी अपने परिवार में इकलौता था और संदीप भी परिवार में दो बहनों का इकलौता भाई है।

संदीप के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। वह 12वीं के बाद से परतापुर रिठानी स्थित निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। संदीप ने बताया कि उसका मकसद मनीष की हत्या करना नहीं था। मनीष के साथ मिलकर  उसने गर्लफ्रेंड्स के सामने उनकी सहानुभूति पाने के लिए एक दूसरे पर सिर्फ तमंचे तानने की प्लानिंग बनाई थी।

मगर गलती से ट्रिगर दब गया और मनीष के सीने में गोली जा लगी। संदीप ने बताया कि वह मनीष को अस्पताल ले जाना चाहता था, उसके लिए बाइक लेने गया था लेकिन जब वह वापस पहुंचा तो वहां पुलिस पहुंच चुकी थी। इसलिए वह डरकर हरिद्वार भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed