फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friend became foe after getting rejection

शादी से किया इंकार तो दोस्त बना जानी दुश्मन

Fri, 25 Apr 2014 02:32 PM IST
Updated Fri, 25 Apr 2014 02:32 PM IST
विज्ञापन
Friend became foe after getting rejection

उन दोनों दोस्त ने साथ-साथ बुलंदशहर से कॉलेज की पढ़ाई की और फिर नोएडा में नौकरी की। चार साल तक दोस्त रहे पर अचानक कुछ ऐसा हो गया कि उनकी दोस्ती में दरार आ गई।

विज्ञापन


यहां तक कि लड़की को अपनी नौकरी छोड़ देनी पड़ी। लड़की के एक इंकार ने उनकी चार साल की दोस्ती को खत्म कर दिया। लड़के को उस इंकार से इतना धक्का लगा कि उसने लड़की को जान से मारने की धमकी दे दी।
विज्ञापन


लड़की ने डरकर न सिर्फ नौकरी छोड़ी बल्कि शहर भी छोड़कर चली गई। बात इतनी बढ़ गई कि लड़की ने अपने दोस्त के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट भी कर दी है फिर भी लड़का उसे धमका रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक से दी चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी

Friend became foe after getting rejection

ये मामला एकतरफा प्यार का है। युवक लड़की से प्यार करता है और उसने शादी का प्रस्ताव भी रखा था पर लड़की के इंकार के बाद बाद से जैसे युवक पागल सा हो गया। इसी पागलपन में उसने अपनी दोस्त को जान से मारने की धमकी दी है।

थाना सेक्टर-58 प्रभारी एसके यादव ने बताया कि बुलंदशहर की रहने वाली एक युवती ने गाजीपुर निवासी अरुण कुमार दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अरुण लक्ष्मी नगर (दिल्ली) में अपने भाई के साथ रहता है और नोएडा के एनटीपीसी में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता है। युवती ने कहा कि अरुण ने उसके आगे शादी का प्रस्ताव रखा था और इनकार करने पर वह जान से मारने की धमकी देने लगा।

उसने चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। युवती ने बताया कि अरुण उसके साथ बुलंदशहर के एक कॉलेज में पढ़ता था। इसके बाद युवक और युवती दोनों ही नोएडा में नौकरी करने लगे। अब धमकियों से परेशान होकर युवती ने आईटी कंपनी में नौकरी छोड़ दी है और घर चली गई है। अब युवक फेसबुक पर युवती को धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed