फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friend attacked one another on Ganesha immersion

गणेश विसर्जन को लेकर आपस में झगड़े दोस्त, चाकू से किया जानलेवा हमला

Wed, 14 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Friend attacked one another on Ganesha immersion
प्रतीकात्मक तस्वीर

इलाके में सोमवार रात गणेश विसर्जन को लेकर कुछ दोस्तों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान चार युवकों ने मिलकर दो अन्य दोस्तों पर चाकू से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया, इनमें एक की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन


पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घायलों की पहचान कल्याणपुरी निवासी जसपाल और खिचड़ीपुर निवासी रामनिवास के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


जसपाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह अपने दोस्त रामनिवास के खिचड़ीपुर स्थित कार्यालय में मौजूद था। इसी दौरान जसपाल का दोस्त लड्डू वहां पहुंचा और बताया कि ब्लॉक दस में झगड़ा हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुनते ही जसपाल और रामनिवास लड्डू के साथ वहां पहुंचे। जहां ब्लॉक दस निवासी भूप्पी और आरिफ के साथ अन्य लोग मौजूद थे। 

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Friend attacked one another on Ganesha immersion
पुलिस - फोटो : Demo Pic

यहां पीड़ित का दोस्त लड्डू आरोपी आरिफ के साथ मिल गया और पीड़ितों (जसपाल और रामनिवास) के वहां पहुंचते ही भूप्पी ने जसपाल के सीने व पेट में चाकू से तीन वार कर दिए।

फिर उन्होंने रामनिवास के पेट में चाकू घोंप दिया। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी जसपाल व रामनिवास को लालबहादुर अस्पताल में भर्ती कराया। 

रामनिवास की हालत गंभीर है जबकि जसपाल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि इनके बीच गणेश विसर्जन को लेकर विवाद था।

पीड़ितों से पालकी वाले ने पहले पालकी देने की बात कही थी, लेकिन बाद में मुकर गया था। जिसकी वजह से इनके बीच विवाद हो गया था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed