{"_id":"1dcb475da727b51c2852ef45d10375b5","slug":"fraudulent-of-rs-20000-through-blank-cheque","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर को ही पढ़ा गया धोखाधड़ी की पोथी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोफेसर को ही पढ़ा गया धोखाधड़ी की पोथी
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 16 Feb 2014 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में लोन दिलाने के नाम पर ब्लैंक चेक लेकर एक एजेंट ने प्रोफेसर के खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
पीड़ित प्रोफेसर ने धोखाधड़ी की शिकायत कासना कोतवाली में दे दी है। जानकारी के मुताबिक अल्फा-दो सेक्टर में रहने वाले प्रोफेसर ईश्वर सिंह को पर्सनल लोन चाहिए था। उनके पास सौरभ नाम के एक युवक का फोन आया।
उसने लोन दिलाने का आश्वासन दिया। सौरभ के बाद उसकी सहयोगी स्वाति और बॉस नीलेश का फोन आया और बैंक से लोन करा दिया गया।
यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड का रेप करने वाला गिरफ्तार
इसके बाद उसने लोन किट साइन कराया और कुछ ब्लैंक चेक केवल हस्ताक्षर कराकर ले गए। साथ ही कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो उन चैक को प्रयोग करेंगे नहीं तो वापस दे देंगे।
विज्ञापन
बाद में जब प्रोफेसर ने चेक मांगे तो सौरभ ने टाल मटोल कर दी। आरोप है कि 27 जनवरी को सौरभ ने उनके जगत फार्म स्थित सिंडीकेट बैंक से 20 हजार रुपये सेल्फ चेक के जरिये निकाल लिए।
विज्ञापन
पीड़ित ने कासना कोतवाली में घटना की शिकायत की। लेकिन थाने से लेकर एसपी तक किसी ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। अब पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करने की ठानी है।