{"_id":"bcf2c1e5d7e2ababaa52bcb0b8e7f678","slug":"fraud-will-open-frodolaiv-of-municipal-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रोडोलाइव से खुलेगा नगर निगम की जमीन का फ्राड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्रोडोलाइव से खुलेगा नगर निगम की जमीन का फ्राड
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 19 May 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम की करोड़ों की जमीन की हकीकत अब अत्याधुनिक फ्रोडो सर्वे से सामने आएगी। डूडाहेडा में नगर निगम की करोड़ों रुपये कीमत की (करीब 10 बीघा) जमीन पर एक पार्षद अपना हक जता रहा है। राजस्व विभाग ने भी अपनी पैमाइश में इसको पार्षद की बताया है।
विज्ञापन
यह है मामला
डूडाहेडा में नगर निगम की करीब दस बीघा जमीन है। पहले यह निगम के कब्जे में थी। पिछले दिनों इस पर अवैध कब्जा हो गया था, उसको भी निगम ने हटवाया था। वर्तमान में यह बेसकीमती जमीन करोड़ों की है।
विज्ञापन
ऐसे हुआ विवाद
पिछले दिनों नगर निगम के एक पार्षद ने इस जमीन को अपनी बतानी शुरू कर दी। उसने इसको कब्जाने का प्रयास भी किया। मामला बढ़ने पर इसकी पैमाइश राजस्व विभाग से कराई गई।
विज्ञापन
पैमाईश में यह जमीन पार्षद की मां की बताई गई। नगर निगम के आपत्ति करने पर दोबारा पैमाइश हुई, इसमें भी जमीन पार्षद की मां की बताई गई।