{"_id":"58d7cf434f1c1bac2a1a331f","slug":"fraud-policemen-arrested-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस की नौकरी न मिली तो बन गया फर्जी सिपाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की नौकरी न मिली तो बन गया फर्जी सिपाही
Wed, 05 Apr 2017 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Apr 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
traffic police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चांदनी चौक में एक फर्जी ट्रैफिक सिपाही न सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहा था, बल्कि वाहन चालकों पर रौब भी झाड़ रहा था। जब उसका सामना असली पुलिसकर्मियों से हुआ, तो वह नजरें छुपाकर भागने की कोशिश करने लगा।
2 of 5
traffic police
- फोटो : अमर उजाला
फर्जी ट्रैफिक सिपाही को पकड़कर स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया गया। उसके पास से वर्दी व नकली पहचान पत्र मिला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
3 of 5
traffic police
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में भर्ती होना चाहता था। भर्ती नहीं होने पर किंग्सवे कैंप स्थित एक दुकान से ट्रैफिक पुलिस की वर्दी खरीदी। वहीं से उसे बाजू पर लगने वाले दिल्ली पुलिस का बैज, नेम प्लेट और कंधे पर लटकने वाली डोरी भी आसानी से मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
traffic police
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मुकुंदपुर गली नंबर-17 निवासी विक्की (22) के रूप में हुई है। वह मूलत: गोंडा के बवनान गांव का रहने वाला है। शनिवार शाम को विक्की पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास यातायात चला रहा था। यातायात व्यवस्था संभालने के साथ वाहन चालकों पर रौब भी झाड़ रहा था। भारी ट्रैफिक होने की वजह से चांदनी चौक सर्किल के एएसआई राजीव चौधरी व सिपाही अजय वहां पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 5
traffic police
- फोटो : अमर उजाला
इस सर्किल में नए सिपाही को देखकर दोनों को शक हुआ। दोनों पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचे। असली पुलिसकर्मियों को देखकर वह सकपका गया, लेकिन उसने एएसआई को तुरंत सेल्यूट किया। जब उससे तैनाती के बारे में पूछा गया, तो वह घबरा गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा। एएसआई और सिपाही ने उसे दबोच लिया और उसे लेकर कोतवाली थाने पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।