आईफोन खरीदने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
78 फीसदी छूट के चक्कर में ऑनलाइन आईफोन खरीदना एक शख्स को महंगा पड़ गया है। फोन जब डिलीवर हुआ तो वह आईफोन नहीं, बल्कि चाइनीज निकला।
फोन खरीदने वाले एमबी फाइनेंस कंपनी में एमडी हैं। उन्होंने कासना पुलिस से मामले की शिकायत की है।
अल्फा-वन स्थित एमबी फाइनेंस कंपनी के एमडी नीरज वर्मा एडब्ल्यूएएचओ में रहते हैं। उन्होंने 11 जुलाई को आईफोन लेने के लिए ऑनलाइन खरीदारी की थी।
ऑनलाइन पेमेंट के जरिए मंगाया था फोन
फोन पर 78 फीसदी छूट का ऑफर था। इसके बाद नीरज ने 9,999 रुपये की पेमेंट भी कर दी। एक सप्ताह बाद मोबाइल फोन का पार्सल आया तो एमडी को पता चला कि वह तो चाइनीज फोन है।
इस मामले की जानकारी पीड़ित ने संबंधित कंपनी के अधिकारियों को दी तो उन्होंने कहा कि ऑफर ऐसा ही था। पीड़ित ने इसकी शिकायत कासना कोतवाली में की है। शिकायत एसएसपी डॉ. प्रितिंदर सिंह को की गई है। पीड़ित ने उपभोक्ता फोरम में भी शिकायत की है।
एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह धोखाधड़ी का मामला है। संबंधित कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। जिससे पीड़ित को न्याय दिलाया जा सके।