फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud in the name gold powder

सोने का पाउडर दिखाकर की 60 लाख की ठगी

Mon, 14 Jul 2014 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 Jul 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name gold powder

फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड क्षेत्र में कुछ लोगों ने सोने का पाउडर दिखा कर एक व्यक्ति से लाखों रुपये ठग लिए।

विज्ञापन


ठगों ने पाउडर से असली सोना बनाने की बात कह कर ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक पाउडर के बदले ठग उससे 10 लाख रुपये नगद व 50 लाख रुपये के जेवरात ले गए।

पुलिस के मुताबिक, 12 जुलाई को सेक्टर-46 निवासी अजीत ने थाना सूरजकुंड में दी शिकायत में बताया कि 9 जुलाई की सुबह 10 बजे उसके पास तीन व्यक्ति मोहन चौधरी, बाबूराम चौधरी व खचेडू आए। तीनों ने सोने के पाउडर का सैंपल दिखाया।
विज्ञापन


अजीत का आरोप है कि अगले दिन तीनों व्यक्ति 10 किलो ग्राम सोने का पाउडर ले कर आए और बदले में 10 लाख रुपये नगद और करीब 50 लाख के जेवरात ले गए।

आरोप है कि जब तीनों के जाने के बाद अजीत ने पाउडर से सोना बनाने की कोशिश की तो पाउडर पानी में जमकर धातु बन गया, उससे सोना नहीं बना। इसके बाद अजीत को पता लगा कि उसके साथ ठगी हुई है और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed