घरवालों की इस लापरवाही से हो गई चार साल की मासूम की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालकनी से नीचे झांक रही थी चार साल की बच्ची, नीचे गिरी तो हो गई मौत..
इंदिरापुरम में जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी की 10वीं मंजिल के एक फ्लैट की बालकनी से चार साल की बच्ची की गिरकर मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्ची घर में अकेली थी।
वह बालकनी में कुर्सी लगाकर उस पर चढ़कर झांक रही थी। हादसा सोमवार शाम हुआ। अहिंसा खंड-एक स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी के फ्लैट नंबर 1001 में मनीष सचदेवा परिवार के साथ रहते हैं।
मनीष प्रॉपर्टी का काम करते हैं। उनकी पत्नी नेहा फ्रेंच लैंग्वेज की कोचिंग देती हैं। सोमवार को मनीष घर से बाहर थे। नेहा कोचिंग देने गई थीं। मनीष की बड़ी बेटी परी पास में ही ट्यूशन पढ़ने गई थी।
घर में बच्ची अकेली थी
घर में छोटी बेटी मायरा (4) अकेले थी। वह सो रही थी। शाम करीब छह बजे जब वह उठी तो बालकनी का दरवाजा खुला था। बच्ची बालकनी में पहुंच गई।
बालकनी पर रखी कुर्सी पर चढ़कर झांकने लगी। तभी वह गिर गई। बच्ची छठी मंजिल पर बनी एलिवेशन पिलर से टकराते हुए गिरी। बिल्डिंग में तैनात गार्ड और मेंटीनेंस सुपरवाइजर प्रदीप मायरा को बाइक से लेकर अस्पताल पहुंचे।
वहां डॉक्टरों ने से मृत घोषित कर दिया। मायरा अभी स्कूल नहीं जाती थी। एसएसआई पवन कुमार का कहना है सूचना पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इंकार किया है।