फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four hundred fifty thousand to one and a half minutes robbed

डेढ़ मिनट में साढ़े चार लाख लूटे

Thu, 07 Jan 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Thu, 07 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Four hundred fifty thousand to one and a half minutes robbed

राजेंद्र नगर में बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार सुबह डेढ़ मिनट के अंदर रिटायर्ड प्रोफेसर से गन प्वाइंट पर साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। एक गोली उनकी कार पर लगी। दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने तत्काल वायरलेस पर सूचना फ्लैश कर नाकेबंदी कराई, मगर बदमाशों का सुराग नहीं लगा। राजस्थान के छिड़ावा स्थित सरकारी कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर पीके जैन राजेंद्र नगर सेक्टर-2 के प्लॉट संख्या 3/67 में परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब दस बजे वह शालीमार गार्डन गौड़ प्लाजा चौक स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा से रुपये निकालने गए थे। करीब ग्यारह बजे वह कार में रुपये लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के सामने पीछे से ग्रे कलर की बाइक पर आए दो युवकों ने उनकी कार का शीशा खटखटाया। उन्होंने शीशा नीचे किया तो पीछे बैठे बदमाश ने पिस्टल निकालकर उनकी कनपटी पर तान दी।

उन्होंने गेट खोलने की कोशिश की तो बदमाश ने हवाई फायर कर बैग देने के लिए धमकाया। विरोध करने पर बदमाश ने उन पर फायर झोंक दिया।

गनीमत रही कि इस दौरान उसका हाथ हिल गया और गोली कार के दरवाजे में निचली तरफ लगी। इसके बाद बदमाश ने रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की।

छीनाझपटी में हैंडल टूटकर पीके जैन के हाथ में रह गया और बैग लेकर बदमाश भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी के घर के बाहर बैठे कुछ युवक बदमाशों के पीछे दौड़े, मगर वे भोपुरा की ओर भाग निकले।

एसओ साहिबाबाद ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

बैंक से ही कर रहे थे रेकी
पुलिस के अनुसार, बदमाश बैंक से ही प्रोफेसर के पीछे लगे थे। गौड़ प्लाजा चौक से घर तक वह सुनसान जगह का इंतजार कर रहे थे।

रिटायर्ड प्रोफेसर के घर के सामने मौका पाकर उन्होंने वारदात की। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था। बैंक के सामने और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


पसौंडा के गैंग पर शक
दरअसल, रिटायर्ड प्रोफेसर किसी को देने के लिए रुपये निकालकर ला रहे थे। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे पसौंडा के गैंग का हाथ हो सकता है। पुलिस को गौड़ प्लाजा चौक के पास दुकान लगाने वालों से भी कई सुराग नहीं मिला।

मोटी रकम ले जा रहे हैं तो पुलिस देगी सुरक्षा
रिटायर्ड प्रोफेसर से लूट के बाद पुलिस ने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं। बैंक से एक लाख से अधिक रकम निकालकर ले जाने वाले लोगों को पुलिस घर तक सुरक्षा देगी।

पुलिस ने प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि अधिक रकम निकालकर ले जाने वालों की सूचना तुरंत थाना साहिबाबाद को दी जाए, ताकि पुलिस सुरक्षा कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed