फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four dead in accident in faridabad

अनियंत्रित वाहनों की चपेट में दो बाइक, चार की मौत

Sun, 06 Mar 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 06 Mar 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
four dead in accident in faridabad
Accident

सड़क पर दौड़ रहे अनियंत्रित वाहनों की चपेट में दो बाइक और एक ऑटो आने से अलग अलग घटनाओं में एक युवती सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग चोटिल हुए। अलग अलग थानों की पुलिस आरोपी चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।

विज्ञापन


सूर्या कॉलोनी सेहतपुर में रहने वाली अंजली (21) शनिवार शाम किसी काम से घर से निकली थी। अगवानपुर रोड पर पीछे से आ रहा चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


एसएचओ सराय ख्वाजा राजेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नेहरू एंक्लेव अलीपुर, दिल्ली में रहने वाले कफील अहमद (42)अपने दोस्त मधु शाह उर्फ अरुण (32) के साथ शुक्रवार सुबह किसी काम से बल्लभगढ़ जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जारी है वाहन चालक की तलाश

four dead in accident in faridabad
accident - फोटो : graphic

बीपीटीपी पुल के पास अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मार कर भाग निकला। हादसे में कफील और मधु शाह की मौके पर ही मौत हो गई। एसएचओ सेंट्रल भारत भूषण ने बताया कि आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

शुक्रवार शाम सवारी भर कर जा रहे ऑटो में जाजरू मोड के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया और उसके नीचे दबने से राधे भगत (37) की मौत हो गई जबकि ऑटो चालक भूपेंद्र सिंह सहित दस सवारियां चोटिल हो गईं।

मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने घायलों को पास ही स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां से अधिकतर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। एसएचओ सेक्टर 55 वरुण कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed