{"_id":"57080c964f1c1bf272c81262","slug":"foreign-young-man-beaten-to-shopper-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी युवक ने दुकानदार को पीटा, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेशी युवक ने दुकानदार को पीटा, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 09 Apr 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर पाई-3 में दूध खरीदने के दौरान खुले पैसे मांगने पर विदेशी और स्थानीय दुकानदार के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने फोन कर अपने साथियों को बुलाकर दुकानदार की पिटाई कर दी। विरोध करने पर दुकानदार की पत्नी को भी पीटा। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा होता देख आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा की एलस्टोनिया सोसाइटी में किराये के फ्लैट में रहने वाला अफ्रीकी मूल का एक युवक बृहस्पतिवार को दूध का पैकेट लेने के लिए सोसायटी के पास एक दुकान पर गया था। दुकान संचालक पंकज ने बताया कि दूध लेने के बाद युवक ने 500 रुपये का नोट दिया था। दुकानदार ने जब खुले पैसे मांगे तो दोनों के बीच कहासनी हो गई। वह मारपीट पर उतर आया। आरोप है कि इस बात का विरोध करने पर युवक ने पंकज की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद उसने बाकी साथियों को भी बुला लिया। इस दौरान उन्होंने बीच-बचाव कर रही दुकानदार की पत्नी को भी पीटा। शोर-शराबा होता देख मौके पर भीड़ जुटने लगी। आरोपी युवक खुद का बचाव करते हुए दुकान के बाहर फायरिंग कर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन