फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   foreign girls and aap supporters case

'मैं नाम नहीं सबके चेहरे पहचानती हूं'

Mon, 20 Jan 2014 04:24 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Jan 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
foreign girls and aap supporters case

दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन में विदेशी युवतियों से अभद्र व्यवहार के मामले में अदालत के आदेश के बाद मालवीय नगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


युगांडा निवासी पीड़िता ने अपनी शिकायत में किसी का भी नाम नहीं दिया था। लेकिन पीड़िता ने दावा किया था कि वह टीवी चैनल में दिखाए गए सभी आरोपियों को पहचानती हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि खिड़की एक्सटेंशन इलाके में ड्रग्स बिक्री और वेश्यावृत्ति का धंधा होने की शिकायत के बाद दिल्ली के कानून मंत्री की अगुवाई में आप के कार्यकर्ता खिड़की एक्सटेंशन इलाके में पहुंचे थे। यहां पर युगांडा की युवती ने भीड़ द्वारा बदसलूकी और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने अदालत को बताया कि वह इलाज कराने के लिए दिसंबर में युगांडा से भारत आई हुई थी। यहां कुछ जानकारों की मदद से उसने खिड़की एक्सटेंशन में किराए का फ्लैट लिया था। बुधवार रात को उसके फ्लैट में भीड़ जबरन घुस गई और उसे धमकाने लगी।


पीड़िता के मुताबिक शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में मजबूरन होकर अदालत की शरण में आना पड़ा। कोर्ट ने मामले पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए दिल्ली पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया। मामले पर दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने बताया कि छानबीन के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed