{"_id":"bc26655a7cafed0b268cba1edb1b5aa4","slug":"foreign-currency-seize-at-the-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGI एयरपोर्ट पर मिले ब्रीफकेस और बैग में...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
IGI एयरपोर्ट पर मिले ब्रीफकेस और बैग में...
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 19 Feb 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीआई एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के अधिकारियों ने सोमवार सुबह ब्रीफकेस और बैग में काफी विदेशी करेंसी मिलने के बाद यात्री गगनदीप सिंह और उसकी बहन हरदीप को कस्टम के हवाले किया है।
विज्ञापन
भाई-बहन हांगकांग जा रहे थे। कस्टम अधिकारी दोनों से करेंसी के बारे में पूछताछ कर रही है। सीआईएसएफ के प्रवक्ता हमेंद्र सिंह ने बताया कि स्कैनर से जांच के दौरान एक ब्रीफकेस में काफी विदेशी करेंसी दिखी।
विज्ञापन
पढ़ें: मरीज बनकर आया लेकिन करने लगा कोकीन का धंधा
विज्ञापन
ब्रीफकेस की तलाशी लेने पर से काफी मात्रा में यूएस डॉलर, पाउंड, हांगकांग डॉलर और यूरो मिले। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत 43.69 लाख थी। ब्रीफकेस हांगकांग जा रहे गगनदीप सिंह का था।
सीआईएसएफ के अधिकारियों ने उसकी बहन हरदीप के हैंडबैग की भी तलाशी ली। उसमें भी विदेशी करेंसी मिली। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत 2,60 लाख है।
कारतूस के साथ पकड़ा गया तुर्की नागरिक
आईजीआई एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों को स्कैनर पर तलाशी के दौरान तुर्की नागरिक मुस्तफा के बैग में कारतूस मिला। वह तुर्की जा रहा था। मुस्तफा कारतूस से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा पाया। इसके बाद सीआईएसएफ के अधिकारियों ने उसे आईजीआई थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
दुकान से बैग चोरी में यात्री दबोचा गया
सीआईएसएफ ने आईजीआई एयरपोर्ट पर हरीश की दुकान से रुपयों से भरा बैग चोरी करने वाले यात्री को दबोच लिया। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान की गई। यात्री के टिकट के मुताबिक उसकी पहचान कोलकाता निवासी अमित कुमार राय के रूप में हुई। बताया गया है कि अमित 16 फरवरी को वियाना से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा।
आरोप है कि कोलकाता की फ्लाइट पकड़ने से पहले उसने टर्मिनल तीन पर स्थित एक बैग की दुकान से रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। इससे पहले कि वह फ्लाइट पकड़ पाता, सीआईएसएफ के जवानों ने उसे धर दबोचा।