फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   for taking back eve teasing case back accused entered victim's home and beat her and her family

छेड़छाड़ का केस वापस लेने के लिए घर में घुसकर पीड़िता के परिवार के साथ किया ऐसा व्यवहार

Tue, 21 Nov 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 21 Nov 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
for taking back eve teasing case back accused entered victim's home and beat her and her family
छेड़छाड़ के मामले को वापस लेने को लेकर आरोपी के परिजनों ने पीड़ित महिला के घर में घुसकर उसके व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के साथ मारपीट की। महिला की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि इस साल मई में उनके पड़ोस में रहने वाले बीरू नामक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। पीड़ित महिला की शिकायत पर बीरू के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


मामला अदालत में विचाराधीन है। पीड़ित महिला के अनुसार रविवार सुबह बीरू के परिजन राजू, चंद्रनाथ, भरता, देशा, त्रिलोकनाथ, नरेंद्र, राहुल, बिमला, चंद्र आदि ने उसके घर में घुस कर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता को बचाने आए उसके पति, देवर व सास को भी मारा पीटा। महिला का आरोप है कि हमलावर उस पर छेड़छाड़ का मामला वापस लेने का दबाव बना रहे थे और मुकदमा वापस नहीं लेने पर जाने से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना सराय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed