दिल्लीः नामी स्कूल में पांच वर्षीय बच्ची से सफाईकर्मी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट-टू इलाके में एक नामी निजी स्कूल में सफाईकर्मी ने प्री नर्सरी में पढ़ने वाली पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद बच्ची को उसने धमकी दी कि यदि इसके बारे में मम्मी-पापा को बताया तो उनके साथ बहुत बुरा होगा। इस वजह से बच्ची ने किसी को कुछ नहीं बताया।
आठ अगस्त को उसके पेट में दर्द होने पर परिजन अस्पताल ले गए। जांच में उसके साथ दुष्कर्म की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बच्ची अपने परिवार के साथ अंबेडकर नगर इलाके में रहती है।
यह भी पढ़ेंः जिम ट्रेनर के प्यार में पड़ी मैनेजर की पत्नी, प्रेमी को दी पति की हत्या की सुपारी, पुलिस ने खोले राज
बच्ची के पेट में दर्द और टॉयलेट करने में परेशानी हुई तो माता-पिता ने उससे पूछताछ की। बच्ची ने स्कूल में उसके साथ गलत काम होने के बारे में बताया।
पुलिस ने बच्ची की निशानदेही पर अगले दिन स्कूल के सफाईकर्मी पिचा मुत्थु (45) को गिरफ्तार कर लिया। वह सुधार कैंप कालकाजी में रहता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी कई दिनों से बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा था और मौका मिलते ही उसने दुष्कर्म को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ेंः सामूहिक दुष्कर्म कर युवती की हत्या करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जबरन लिखवाया था एक नोट
सीसीटीवी कैमरे में आरोपी बच्ची के पीछे टॉयलेट में जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी की फुटेज हासिल कर ली है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।