फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Big reveals in marketing manager firing case, accused wife, gym trainer and friend arrested

जिम ट्रेनर के प्यार में पड़ी मैनेजर की पत्नी, प्रेमी को दी पति की हत्या की सुपारी, पुलिस ने खोले राज

Tue, 13 Aug 2019 03:15 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: देव कश्यप Updated Tue, 13 Aug 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
Big reveals in marketing manager firing case, accused wife, gym trainer and friend arrested
घटना की जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

ओसिस वेनेसिया हाइट्स बिल्डर के मार्केटिंग मैनेजर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने की वारदात का सोमवार को खुलासा पुलिस ने कर दिया है। जिम ट्रेनर के प्यार में पड़ी मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी ने ही अपने पति की हत्या की प्रेमी को सुपारी दी थी। पुलिस ने पत्नी को दिल्ली में उसके घर से और प्रेमी व उसके दोस्त को रविवार शाम साकीपुर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पिस्तौल व बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 23 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में तिलपता के पास 130 मीटर रोड स्थित ओसिस वेनेसिया हाइट्स बिल्डर के मार्केटिंग मैनेजर राजीव कुमार निवासी बुराड़ी (दिल्ली) पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने साइट के गेट के पास गोलियां बरसा दी थीं। उस दौरान राजीव गाड़ी से उतर रहे थे। मैनेजर को चार गोलियां लगीं। घायल का उपचार नोएडा के कैलाश अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


जांच के बाद इस मामले में मैनेजर की पत्नी शिखा, उसके प्रेमी रोहित कश्यप निवासी चंदन विहार बुराड़ी (दिल्ली) और रोहन उर्फ मनीष निवासी गोविंदपुरी (दिल्ली) को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ से खरीदी थी पिस्तौल
एसएसपी ने बताया कि मैनेजर की पत्नी शिखा दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट करने जाती थी। उसे जिम ट्रेनर रोहित से प्यार हो गया। एक साल पहले ही रोहित यहां जिम ट्रेनर बना था। इससे पहले वह भिवाड़ी में जिम ट्रेनर था। रोहित को पाने के लिए शिखा अपने पति को रास्ते से हटाना चाहती थी। उसने अपने प्रेमी को एक लाख 10 हजार की सुपारी पति को मारने या किसी से मरवाने के लिए दी। रोहित ने उसे खुद मारने का प्लान तैयार किया और अलीगढ़ से एक परिचित से पिस्तौल खरीदकर लाया। उसने अपने एक दोस्त रोहन को पैसों का लालच दिया और खेल खत्म करने के लिए गोलियां बरसा दीं।

लंच बॉक्स से मुखबिरी करती थी शिखा

पुलिस की पूछताछ में वारदात से जुड़े कई राज सामने आए। मैनेजर की पत्नी शिखा ने बताया कि जिस दिन वह नोएडा स्थित साइट पर जाते थे, वहां दोस्तों के साथ खाना शेयर करने के चलते अधिक खाना पैक कराते और मनपसंद बनवाते थे। ग्रेटर नोएडा की साइट पर जाने पर खाना कम पैक कराते। लंच बॉक्स से ही जानकारी मिल जाती थी कि वह किस दिन कौन सी साइट पर जा रहे हैं। 23 जुलाई को कम खाना पैक कराते ही शिखा समझ गई कि राजीव नोएडा जाएंगे। इस पर लोकेशन की जानकारी प्रेमी रोहित को दे दी। रोहित अपने दोस्त के साथ बाइक से पीछा कर ग्रेटर नोएडा आया और घटना को अंजाम दिया।

पहली साजिश फेल होने पर रोहित पर बरसी शिखा
आरोपी रोहित व उसका दोस्त 22 जुलाई को पीछा कर ग्रेटर नोएडा मैनेजर की हत्या करने के लिए आए थे। गाड़ी बीच में रुकी नहीं और साइट स्थित गेट के बाहर काफी संख्या में लोग जमा थे। पकड़े जाने के डर से आरोपी लौट गए। घटना को अंजाम न देने पर शिखा अपने प्रेमी रोहित पर बरस पड़ी। तब रोहित ने शिखा को अगले दिन घटना को अंजाम देने का आश्वासन दिया। 

व्यवहार से पुलिस को हुआ शक 
एसएसपी ने बताया कि जिस दिन वारदात को अंजाम दिया गया, उसी दिन पुलिस ने 20 से अधिक जगह की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका। शिखा के व्यवहार से पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। तफ्तीश में सामने आया कि वारदात से पहले और बाद में सबसे ज्यादा बात शिखा ने रोहित से की है। पुलिस की पकड़ में न आएं, इसलिए व्हॉट्सऐप कॉल भी की गईं। रोहित की लोकेशन चेक करने पर ग्रेटर नोएडा की लोकेशन मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने वारदात को कुबूल लिया। उसके बाद शिखा ने भी वारदात को कुबूल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed