फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five nigerians named in maneesh death in noida

मनीष की मौत के केस में पांच नाईजीरियाई नामजद

Mon, 27 Mar 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 27 Mar 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
five nigerians named in maneesh death in noida
- फोटो : अमर उजाला

एनएसजी सोसायटी निवासी 12वीं के छात्र मनीष खारी की मौत के मामले में उसके पिता ने पांच नाईजीरियाई नागरिकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने पांचों पर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर मनीष को अगवा करने और ड्रग्स देने सेे मौत होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शनिवार रात पुलिस ने दो संदिग्ध नाईजीरियाई नागरिकों को हिरासत में ले लिया था। इससेे गुस्साए नाईजीरियाई नागरिकों ने रविवार सुबह कासना कोतवाली पर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए दो लोगों को छोड़ दिया और साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तारी की बात कही।
विज्ञापन


मूलरूप से गुलावठी (बुलंदशहर) के गांव शेरपुर निवासी किरनपाल सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और  एनएसजी सोसायटी में परिवार समेत रहते हैं। शुक्रवार रात किरनपाल का बड़ा बेटा मनीष खारी घर के सामने से गायब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष के छोटे भाई हर्ष ने बताया था कि घर के पास खड़ी कार के पास पड़ोस में रहने वाले नाईजीरियाई नागरिक मौजूद थे, जो मनीष के गायब होने के बाद वहां नहीं मिले। अगले दिन मनीष नशे की हालत में घर लौटा।

खून की उल्टियां होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया था। इस मामले में किरनपाल सिंह ने कासना कोतवाली में नाइजीरिया के उस्मान अब्देुल कादिर, मोहम्मद शाकिर, सईद कबीर, अब्दुल उस्मान और सईद अबू वकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

नाइजीरियन ने की निष्पक्ष जांच की मांग
दो युवकों को हिरासत में लेने से नाराज नाईजीरियाई नागरिक रविवार को दिन निकलते ही कोतवाली पर पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शन कर सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की। कोई सबूत नहीं होने के कारण पुलिस ने दोनों युवकों को छोड़ दिया। 

स्थानीय नागरिकों का कैंडल मार्च आज  
मनीष की मौत मामले में नाईजीरियाई युवकों का नाम आने के बाद स्थानीय नागरिकों में रोष है। सोशल साइट्स पर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि नाईजीरियाई नागरिक शहर में नशे का जाल बिछा रहे हैं। शहर में कई अमानवीय घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। ठोस कार्रवाई नहीं होने के चलते उनका दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। लोगों ने  इनके खिलाफ एकजुट होने और सोमवार शाम कैंडल मार्च में शामिल होने की अपील की।


पोस्टमार्टम से नहीं पता चला मौत का कारण 
एसएसआई गंगा सहाय सत्संगी नेे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। इसके चलते विसरा को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मनीष के पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। सोसायटी के सीसीटीवी खराब हैं। सबूत मिलने पर नामजदों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed