{"_id":"c22944ef4c2dce7eeb043b32573fe6e7","slug":"five-accused-send-on-custody-in-saloni-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलोनी मर्डर: न्यायिक हिरासत में भेजे गए 5 आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सलोनी मर्डर: न्यायिक हिरासत में भेजे गए 5 आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 25 Jul 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की एक अदालत ने अखा सलोनी नामक युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
साकेत स्थित मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अशोक कुमार के समक्ष आरोपी शक्ति बसोया, संजय बसोया, राजीव व आजाद चौधरी उर्फ भोला की रिमांड अवधि खत्म होने पर पेश किया गया।
वहीं मामले में फरार आरोपी लोकेश को भी अदालत के समक्ष पेश करते हुए जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ पूरी हो चुकी है और मामले की जांच जारी है। अत: सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाए।
विज्ञापन
वहीं आरोपी राजीव के अधिवक्ता ने अदालत से आग्रह किया कि पुलिस को घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया जाए क्योंकि यह मामले में अहम साक्ष्य है। इससे पहले पुलिस ने तर्करखा था कि पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड है।
विज्ञापन
अदालत ने सभी तथ्य देखने के बाद पांचो आरोपियों को 7 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके अलावा कोटला मुबारिक पुर थानाध्यक्ष को सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है।