{"_id":"59a170b94f1c1b05288b461a","slug":"firing-on-family-disputes-in-palwal-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":" देवरानी-जेठानी की लड़ाई में चली गोलियां, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवरानी-जेठानी की लड़ाई में चली गोलियां, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 27 Aug 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल के गांव गदपुरी में देवरानी-जेठानी के बीच हुई आपसी कहासुनी ने इतना जबरदस्त झगड़ा पैदा कर दिया कि देवरानी ने अपने भाई व उसके साथियों को बुलाकर गोलियां चलवा दी। इस बीचबचाव में एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। इस तरह गांव में आकर गोलियां व चाकू चलाने वाले आरोपियों को बाद में ग्रामीणों ने जमकर पीटा तथा दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि अन्य आरोपी भागने में कामयाब हा गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव गदपुरी निवासी हरिराम के दो पुत्र हैं देवीराम व चंद्रपाल। शनिवार को देवीराम की पत्नी बबली व चंद्रपाल की पत्नी किरण के बीच ससुर की पेंशन की राशि को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों के बीच झगड़ा हरिराम द्वारा पुत्रवधु बबली के लिए सूट दिलवाने की बात को लेकर शुरू हुआ था।
विज्ञापन
दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि किरण ने अपने भाई नरेश को पलवल से बुलवा लिया। नरेश अपने साथ करीब 10-12 युवकों को साथ ले आया तथा आते ही अपनी बहन की ससुराल में फायर कर दिए। जब इस मामले को शांत कराने के लिए हरिराम का भाई विश्राम आया तो नरेश के साथियों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
यह देख वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा आरोपियों को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों द्वारा इस तरह की कार्रवाई के डर से आरोपी युवक भागने लगे तो ग्रामीणों ने किरण के भाई नरेश व एक अन्य युवक को दबोच लिया, जबकि अन्य युवक वहां से भागने में कामयाब हो गए। ग्रामीणों ने नरेश व उसके साथी को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। घायल विश्राम को ग्रामीणों ने उपचार के लिए अस्पताल मं भर्ती करा दिया है।