{"_id":"56f53ba04f1c1b5970f14d26","slug":"firing-on-a-man-in-noida-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के हुड़दंग में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली के हुड़दंग में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 26 Mar 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के दिन पाली गांव में रंग खेलने के दौरान हुई कहासुनी में एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी। घायल युवक को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूरजपुर कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
पाली गांव निवासी कुलदीप भाटी उर्फ सोनू (25) अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी करता है। पिता यशपाल भाटी ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव में होली खेली जा रही थी। उनका बेटा भी घर के बाहर होली खेल रहा था।
विज्ञापन
वहीं पर पड़ोसी युवक राहुल भी शराब के नशे में मौजूद था। इसी दौरान दोनों के बीच रंग डालने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच गाली गलौज हुई। इसके बाद कुलदीप घर आ गया था।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद राहुल दो अन्य लोगों के साथ घर में घुसकर कुलदीप को गोली मारकर फरार हो गया। गोली कुलदीप के पेट में लगी। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।
कुलदीप का इलाज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। कोतवाली प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
पहले भी किया था जानलेवा हमला
पीड़ित के पिता यशपाल ने बताया कि सालभर पहले भी उनके बेटे पर आरोपियों द्वारा दो बार जानलेवा हमला किया गया था। एक बार तो गांव वालों के दबाव में समझौता हो गया था, दूसरी बार मारने पीटने को लेकर मुकदमा चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की थी।