{"_id":"5e8793e606c6605fc51e531e874d6593","slug":"firing-after-dispute-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े के शक में घर पर दागी गोलियां, बरसाए पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े के शक में घर पर दागी गोलियां, बरसाए पत्थर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 08 Jul 2014 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में पिता के साथ झगड़े के शक में युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पड़ोसी के मकान में गोलियां दाग दीं और पत्थर बरसाए। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। बाद में अपना गुस्सा उतारने के लिए आरोपी घर के बाहर खड़ी अल्टो कार में तोड़फोड़ कर चले गए।
विज्ञापन
घटना धनवापुर गांव की है। यहां रहने वाले नवीन ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। सूचना पर राजेंद्र पार्क के एएसआई जगदीश टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
नवीन ने पुलिस को बताया कि करीब 4:30 बजे गांव के ही मनोज उर्फ काले पुत्र विजय अपने चार दोस्तों के साथ आई-20 कार में सवार होकर आया और घर दनादन गोलियां बरसाने लगा। उसके साथियों ने मकान पर पत्थर बरसाए।
विज्ञापन
नवीन के बयान पर पुलिस ने मनोज को नामदज कर पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई जगदीश ने बताया कि जांच में पत्थर और गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं।
शिकायतकर्ता के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगे हैं, उससे फुटेज निकाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच अधिकारी के अनुसार, आरोपी के पिता के साथ कुछ दिन पहले किसी ने झगड़ा किया था। इसी शक में घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं, नवीन के अनुसार उसकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है।