फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FIR lodges against for DJ noise during marriage of an IAS offficer

आईएएस अधिकारी की बारात में तेज आवाज में डीजे, एफआईआर दर्ज

Thu, 15 Mar 2018 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 15 Mar 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
FIR lodges against for DJ noise during marriage of an IAS offficer

जम्मू-कश्मीर कैडर के आईएएस अधिकारी की बारात में तेज आवाज में डीजे और ऑक्रेस्ट्रा बजाने पर सोमवार रात नोएडा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने पहले दो-तीन बार स्पीकर बंद करने के लिए समझाया।

विज्ञापन


न मानने पर थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने आईएएस के ससुर को नामजद करते हुए पूरी बारात के खिलाफ 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और आईपीसी 278, 291, 332 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


थाना एक्सप्रेसवे प्रभारी वेदपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि सोमवार रात कटिहार से जम्मू व कश्मीर कैडर के आईएएस अधिकारी नीरज चौहान की बारात नोएडा के छपरौली गांव में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज चौहान 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। छपरौली निवासी सुरेश सिंह चौहान की बेटी से उनकी शादी हुई है। शादी के लिए सेक्टर-168 स्थित शिव नादर स्कूल के सामने खाली जमीन पर बड़ा टेंट लगा था।

कुछ लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर शादी में तेज आवाज में डीजे व ऑक्रेस्ट्रा बजने की शिकायत की। शिकायत मिलने पर तीन बार पुलिस ने मौके पर जाकर आयोजकों और बारातियों को समझाने का प्रयास किया।

अंतिम बार थाना प्रभारी खुद फोर्स के साथ आयोजन स्थल पर डीजे व ऑक्रेस्ट्रा बंद कराने पहुंचे थे। बावजूद रात 11 बजे तक डीजे व ऑक्रेस्ट्रा बंद नहीं किया गया। इस पर थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने शादी के आयोजक के तौर पर आईएएस के ससुर सुरेश सिंह चौहान समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस के अनुसार अन्य लोगों में पूरी बारात भी शामिल है।

आरोपी ने कहा, शादी में डीजे था ही नहीं
पुलिस की एफआईआर में नामजद आरोपी ससुर सुरेश सिंह चौहान का कहना है कि शादी में उनकी तरफ से या लड़के वालों की तरफ से कोई डीजे नहीं था। हम खुद डीजे के खिलाफ हैं और कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं। समारोह में पुलिस व प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।


अगर डीजे बज रहा होता तो कोई तो रोकता। दामाद की अश्लील फोटो वायरल होने के संबंध में सुरेश ने कहा कि उनके दामाद की ऐसी कोई फोटो वायरल नहीं हुई थी। उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed