{"_id":"53dde5ec1bc5a9fa419f21ffc702d2ae","slug":"fight-in-marriage-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरातियों और बारातियों के बीच चले लाठी-डंडे, चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरातियों और बारातियों के बीच चले लाठी-डंडे, चाकू
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 11 Feb 2014 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के एनआइटी-एक इलाके में एक शादी समारोह के दौरान बारातियों व लड़की पक्ष के कुछ लोगों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
इस दौरान लाठी-डंडे व चाकू भी चले। जिसमें लड़की पक्ष की ओर से तीन युवक घायल हो गए जबकि दो को चाकू लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:पिता ने कहा, मेरी बेटी को शादी के लिए भगा ले गए
पुलिस के अनुसार सोमवार को एसी नगर निवासी प्रवीण ने थाना कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि रविवार रात एनआटी-1 स्थित एक भवन में उनके परिवार में लड़की की शादी थी। बारात पलवल से आई थी, देर रात पलवल से आए कुछ युवकों और लड़की पक्ष के लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
जांच अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि पलवल के जेंदीपुरा निवासी कुछ युवकों ने लड़की पक्ष की ओर से शामिल विरेंद्र, विक्रम और दयाचंद्र पर लाठी-डंडों व चाकू से हमला कर दिया। जिसमें तीन घायल हो गए, इनमें से विजेंद्र व दयाचंद्र को चाकू भी लगे हैं। तीनों घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शिकायतकर्ता प्रवीण के बयान पर पुलिस ने पलवल के जेंदीपुरा निवासी आनंद, दिनेश, संदीप और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।