{"_id":"59f9ae4b4f1c1bd1538ba4df","slug":"fight-for-the-boxes-of-apples","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब की पेटियों के कारण हुआ झगड़ा कि करवा दिया केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेब की पेटियों के कारण हुआ झगड़ा कि करवा दिया केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Wed, 01 Nov 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक में भरी हुई सेब की हजारों पेटियों को हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर ट्रक के दो चालक सहित छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित ने मामले में अपराध जांच शाखा पुलिस द्वारा कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
सीआईए पलवल में कार्यरत जांच अधिकारी राजेश कुमार के अनुसार, सेक्टर-32, डी चंडीगढ़ निवासी दलजीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने गत 12 सितंबर को शिमला ढाली मंडी से वाहन में सेब की 440 पेटी भरकर गुजरात के लिए भेजी थी। वाहन पर उदयपुर (राजस्थान) निवासी आकत चालक व क्लीनर बंटी को 15 हजार रुपये नगद देकर भेजा था।
विज्ञापन
जब सेब की पेटी गुजरात नही पहुंची तो पार्टी का फोन पीड़ित के पास आया तो पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित चालक व परिचालक को फोन किया तो उनके फोन बंद मिले। जब पीड़ित ने चालक आकत के भाई जासी के पास फोन किया तो उसने बताया कि तुम्हारा माल पलवल के गांव रजपुरा निवासी जावेद ने अपनी आढ़त पर उतार लिया है। उसके बाद पीड़ित अपने कुछ साथियों के साथ उदयपुर पहुंचा तो चालक आकत व परिचालक बंटी ने कहा कि हमारे पास तुम्हारा कुछ नही और तुम गांव रजपुरा निवासी जावेद से जाकर मिले।
विज्ञापन
उसके बाद पीड़ित गांव रजपुरा जावेद के पास आया तो वहां पर उसके पास गांव रजपुरा निवासी अयुब, शाकीर व आस मोहम्मद मिले और उन्होंने कहा कि तुम्हारा कुछ माल बचा हुआ जिसे तुम ले लो मामला रफादफा करो। जब पीड़ित अपना सारा माल वापस मांगा तो उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। ब्यूरो