फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Father stigma imposed on the relationship, in the absence of the mother and daughter rape

बाप ने रिश्ते को किया शर्मसार, मां की गैरमौजूदगी में बेटी से किया रेप 

Sun, 03 Jul 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 03 Jul 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
Father stigma imposed on the relationship, in the absence of the mother and daughter rape
रेप, सेक्स क्राइम - फोटो : demo pics
एक पिता ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी बेटी से दुष्कर्म किया। घटना के समय लड़की की मां वैष्णों देवी के दर्शन के लिए गई हुई थी। 
विज्ञापन


पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक आरोपी बाप को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। बीए दूसरे वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी मां वैष्णो देवी गई हुई है। 

वह घर में पापा के साथ रह रही है। छात्रा का आरोप है कि दो दिन पहले उसके पिता ने रात में उसके साथ छेड़छाड़ की। 

जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

Father stigma imposed on the relationship, in the absence of the mother and daughter rape
दुष्कर्म - फोटो : Demo Pic

उसने जब इसका विरोध किया तो पिता ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की का कहना है कि अगले दिन वह महिला थाने पहुंची और अपने पिता की करतूत बताई।

महिला थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

उधर, जांच अधिकारी का कहना है कि छात्रा का मेडिकल कराया जाएगा और मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed