फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father rapes daughter

हाथ-पैर दबाने के बहाने बुलाकर बेटी से रेप

Thu, 12 Mar 2015 12:44 PM IST
Updated Thu, 12 Mar 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
Father rapes daughter

दिल्ली के मालवीय नगर में कलयुगी पिता अपनी 11 वर्षीय बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। मां ने मंगलवार को इसकी पुलिस में शिकायत की। मालवीय नगर थाना पुलिस ने पोक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्जकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि की।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आयूब (बदला नाम) मालवीय नगर के हौजरानी में रहता है और टेलरिंग का काम करता है। उसकी चार बेटियां व एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। आरोप है कि वह अपनी 11 वर्षीय बेटी से छह महीने से दुष्कर्म कर रहा था। वह बेटी को रात को हाथ-पैर दबाने के बहाने बुलाता था और फिर दुष्कर्म करता था। मंगलवार को भी रात 10 बजे उसने ऐसा ही किया। उसकी मां को यह पता चल गया। मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन

नाबालिग ने किया किशोरी से दुष्कर्म

Father rapes daughter

दिल्ली के मंडावली इलाके में 15 साल की किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला 17 साल का नाबालिग लड़का किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। किशोरी भी उसके पास से बरामद हो गई। पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार मंडावली इलाके में रहता है। 8 मार्च को नाबालिग किशोरी को अपने साथ ले गया। परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

छेड़छाड़ में नाबालिग समेत दो दबोचे

Father rapes daughter

दिल्ली के राजधानी में दो अलग-अलग मामलों में चार साल की एक मासूम व महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

आनंद पर्वत इलाके में मंगलवार शाम को चार साल की मासूम के साथ पड़ोस में रहने वाले नाबालिग किशोर ने छेड़छाड़ की। परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने मासूम को रास्ते में छोड़ दिया। इस बात से परिवार भड़क गया। परिजनों ने बुधवार शाम को पटेल नगर स्थित एसीपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को हटाया। मामले में पुलिस ने आरोपी नाबालिग किशोर को दबोच लिया है। वहीं चांदनी महल इलाके में एक महिला ने अपने जीजा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी शकील अहमद को दबोच लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed