फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Father of three daughters finding hanging to a tree, family members doubt of murder

खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला तीन बेटियों का बाप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 07 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 07 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Father of three daughters finding  hanging to a tree, family members doubt of murder
लटका मिला व्यक्ति - फोटो : demo pic

खेतीबाड़ी कर गुजारा करने वाले तीन बेटियों के पिता का शव फलैदा गांव स्थित खेेत में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। गांव फलैदा निवासी राजकुमार (35) मंगलवार सुबह अपने बाजरे के खेत में गया था। 
विज्ञापन


उसके भाई शिलेंद्र का कहना है कि दोपहर 12 बजे खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसने कुछ लोगों के भागने की आवाज सुनी। जब खेत में पहुंचा तो उसके भाई राजकुमार का शव पेड़ पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार की कमीज से ही फंदा लगा हुआ था। उसने फंदा खोलकर उतारा और शव को कंधे पर रखकर डॉक्टर के यहां ले गया। जहां परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर पुरानी रंजिश  में हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। 

इन बिंदुओं पर जांच कर रही है पुलिस

Father of three daughters finding  hanging to a tree, family members doubt of murder
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

शर्ट और चप्पल गायब 
पुलिस जब घटनास्थल पर मौका मुआयना करने पहुंची तो वहां से राजकुमार की वह शर्ट गायब थी, जिससे फंदा लगाने की जानकारी दी गई। वहीं एक चप्पल पड़ी होने की जानकारी दी थी, लेकिन मौके पर पुलिस को वह भी नहीं मिली। फिलहाल, पुलिस परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। 

पुलिस इन बिंदुओं पर कर रही जांच 
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि मृतक व उसके भाई पर एक व्यक्ति ने तीन माह पूर्व चोरी का आरोप लगाया था। पंचायत में यह मामला निपट गया था लेकिन अब पता चला है कि तीन दिन पहले आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने फिर रुपये न देने पर धमकी दी थी।

राजकुमार के पिता बिशंबर ने दो विवाह किए थे। पहली पत्नी से एक बेटा और दूसरी से राजकुमार समेत चार बेटे थे। बिशंबर की आधी भूमि पहली पत्नी के बेटे और शेष दूसरी पत्नी के चार बेटों को मिली थी। 

सामने आया है कि पहली पत्नी के बेटेे की भूमि कब्जे को लेकर राजकुमार व उसके भाइयों का विवाद हुआ था। इसमें गांव के तीन लोगों ने पहली पत्नी के बेटे का साथ दिया था। इन्हीं तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed