फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FATHER MURDER HIS SON WITH KNIFE

मां को डांटने से रोका तो गुस्साया पिता, पूरे परिवार के सामने बेटे के सीने में घोंप दिया चाकू

Fri, 17 Mar 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Mar 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
FATHER MURDER HIS SON WITH KNIFE
मृतक ज्ञानू - फोटो : अमर उजाला

भलस्वा डेयरी इलाके में नशे में धुत एक पिता ने रिश्तों की डोर को तार-तार करते हुए अपने ही बेटे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त ज्ञानू (25) के रूप में हुई है। दरअसल, ज्ञानू अपने पिता चंद्रिका (60) द्वारा भांजे को डांटने और मां को बुरा-भला कहने का विरोध कर रहा था।

विज्ञापन


इसी बात से नाराज होकर चंद्रिका ने अपने पूरे परिवार के सामने बेटे के सीने में चाकू घोंप दिया। परिजन ज्ञानू को बाबू जगजीवन राम अस्पताल भी ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी चंद्रिका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ज्ञानू अपने परिवार के साथ कबाड़ी वाली गली, विश्वनाथपुरी, भलस्वा डेयरी में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीकर घर में करता था हंगामा, विरोध करने पर भला-बुरा कहता था

FATHER MURDER HIS SON WITH KNIFE
मृतक ज्ञानू - फोटो : अमर उजाला

​इसके परिवार में पिता चंद्रिका, मां सरस्वती, भाई जुगनू, छोटू व एक बहन संध्या है। ज्ञानू अपने पिता के साथ कबाड़ी का काम करता था। अक्सर चंद्रिका शराब पीकर घर में हंगामा करता था और अपनी पत्नी को बुरा-भला कहता था।

ज्ञानू हमेशा इसका विरोध करता था। मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे। इस बीच चंद्रिका अपने तीन वर्षीय नाती सूरज को गालियां देने लगा। सरस्वती ने जब गालियां देने से मना किया तो आरोपी ने उसे भी बुरा-भला कहने लगा।

घर में ही मौजूद ज्ञानू ने पिता का विरोध किया तो वह आग बबूला हो गया। आरोपी उसे भी गालियां देने लगा। नशे में आरोपी ने रसोई से सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर ज्ञानू के सीने में मार दिया। चाकू के एक ही वार से ज्ञानू के सीने से खून का फुव्वारा छूट गया।

परिजन फौरन उसे ई-रिक्शा में डालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित दिया। इधर, मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed