फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father in law rapes his daughter in law

यूपी: ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म

Wed, 04 Jun 2014 11:17 PM IST
Updated Wed, 04 Jun 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
father in law rapes his daughter in law

गाजियाबाद से सटे लोनी में एक बहू ने ससुर पर ही उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


आरोप है कि सब कुछ जानते हुए भी सास चुप्पी साधे रही। आरोपी उसके पति का सौतेला पिता है।

पीड़िता के पिता ने आरोपी ससुर पर दुष्कर्म और सास पर इस कृत्य में सहयोग करने का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि चिकित्सा परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

धक्का देकर भाग निकला

father in law rapes his daughter in law

बुढ़ाना मुजफ्फरनगर निवासी 21 वर्षीय युवती की शादी 27 मार्च 2014 को लोनी की प्रशांत विहार कॉलोनी में रहने वाले फैक्ट्री कर्मी से हुई थी।

फैक्ट्रीकर्मी के पिता की मौत के बाद उसकी मां ने समद अली 38 से दूसरा निकाह कर लिया था। फैक्ट्री कर्मी का आरोप है कि सोमवार रात दस बजे उसकी पत्नी कमरे में अकेली थी।

इसी दौरान सौतेले पिता ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर पत्नी ने उसे ससुर की दरिंदगी बताई तो उसने आरोपी पिता को दबोचने का प्रयास किया। मगर आरोपी धक्का देकर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुई रेप की पुष्टि

father in law rapes his daughter in law

पीड़िता ने रात में ही अपने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। बुधवार को पीड़िता के पिता ने आरोपी ससुर पर दुष्कर्म और सास पर इस कृत्य में सहयोग देने का मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव का कहना है कि चिकित्सा परीक्षण में विवाहिता से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed