बेटी को किया परेशान तो दामाद को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में मंगलवार शाम एक कारोबारी ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया है कि दामाद शराब के नशे में उसकी बेटी को प्रताड़ित करता था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल को बरामद कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार सराय रोहिल्ला निवासी लक्ष्मीकांत (27) शास्त्री नगर स्थित कपड़े की दुकान में सेल्समैन था।
मंगलवार शाम चार बजे उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। महिला ने पड़ोस में रहने वाले अपने पिता वीर सिंह (55) से शिकायत की। इसके बाद वीर सिंह अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर लक्ष्मीकांत के घर पहुंचा।
नशे में धुत था ससुर
बताया गया है कि वहां शराब के नशे में धुत्त लक्ष्मीकांत की ससुर से कहासुनी हो गई। इस दौरान वीर सिंह ने लक्ष्मीकांत को गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से ही वीर सिंह को गिरफ्तार कर पिस्टल जब्त कर ली।
पुलिस ने लहूलुहान लक्ष्मीकांत को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वीर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आनंद पर्वत में उसकी फिल्टर बनाने की यूनिट है।
लक्ष्मीकांत शराब का आदी था और नशे में अक्सर उसकी बेटी को प्रताड़ित करता था। कई बार समझाने के बावजूद लक्ष्मीकांत के व्यवहार में सुधार नहीं आया। मंगलवार को जब बेटी उसके पास शिकायत करने के लिए पहुंची तो वह गुस्से पर काबू नहीं कर पाया।