...और पिता ने काट दिया बेटे का गला
एक गलत आदत आदमी को किस कदर बेहरम और हैवान बना देती है, वो इस पिता की
दिल्ली के आरकेपुरम में शराब पीने से मना करने पर पिता ने चाकू से बेटे का गला काट दिया। बेटे को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरकेपुरम थाना पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है।
इस एक बात पर हो गया कांड
पुलिस के अनुसार, आरके पुरम सेक्टर-सात निवासी चंद्रन (50) के परिवार में बेटा संदीप (24) और पत्नी है। शुक्रवार सुबह संदीप ने पिता को शराब पीने से रोका और ऑफिस जाने के लिए कहा।
इस बात पर चंद्रन आगबबूला हो गया और उसने रसोई के चाकू से संदीप की गर्दन पर वार कर दिया। पड़ोसियों ने सुबह 10:30 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी।