फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father and son abducted by some rogues in noida

बाप-बेटे को बंधक बना 3 घंटे घुमाया, विरोध पर मारी गोली

Sat, 26 Apr 2014 02:04 AM IST
Updated Sat, 26 Apr 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
father and son abducted by some rogues in noida

नोएडा में रोडरेज के बहाने बदमाशों ने देर शाम पिता-पुत्र की कार ठोक दी, उन्हें बंधक बनाया और फिर लूट लिया।

विज्ञापन


जब बेटे ने विरोध की कोशिश की तो उसे बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद जेवर टोल प्लाजा के पास बंधकों को उतारकर बदमाश फरार हो गए।

इस पूरे मामले की शुरुआत बृहस्पतिवार को सेक्टर-11 स्थित ऑडी शोरूम के सामने हुई। जहां एक स्विफ्ट कार ने आईटेन में टक्कर मार दी।

गन प्वाइंट पर एटीएम से निकलवाए पैसे

father and son abducted by some rogues in noida

आईटेन में सेक्टर-93 में रहने वाले व्यापारी इंद्रजीत सरीन, उनका बेटा अमित और ड्राइवर थे। इंद्रजीत दिल्ली की एक क्लीनिक से चेकअप कराकर लौट रहे थे। टक्कर के बाद दोनों कारों में सवार लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया।

इसके बाद पिता-पुत्र आगे बढ़ गए, लेकिन स्पाइस मॉल के पास स्विफ्ट सवार युवक वापस आए और कार में जबरन घुस गए। उन्होंने पिस्टल की नोक पर पिता-पुत्र को बंधक बना लिया और तीन घंटे तक शहर की सड़कों पर घुमाते रहे।


बदमाशों ने ड्राइवर को सेक्टर-18 में उतार दिया, जिसने पुलिस को सूचना दी। उधर, बदमाशों ने पिता-पुत्र से 10 हजार रुपये लूट लिए और उनके एटीएम से भी रुपये निकलवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर ने दी सूचना

father and son abducted by some rogues in noida

इस बीच ड्राइवर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू की, जिसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा के पास बदमाश पिता-पुत्र को उतारकर फरार हो गए।

अमित को पुलिस ने ग्रेनो के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से परिजन उसे दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले गए। पुलिस को कार यमुना एक्सप्रेसवे पर लावारिस हालत में मिली। थाना सेक्टर-24 पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सीओ टू विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। यमुना एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा पर लगे कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है ताकि बदमाशों का सुराग लग सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed