{"_id":"6cd2a5bf4516aa2f63014a4d0ea4485d","slug":"faridabad-police-continues-raid-to-arrest-kidnapper","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहगल अपहरणकांड: आरोपी की तलाश में छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहगल अपहरणकांड: आरोपी की तलाश में छापेमारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 12 May 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के एनआईटी-5 में व्यापारी पंकज सहगल के बेटे के अपहरण के मामले में पुलिस पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार रात तक गिरफ्तारी हो सकती है। इस मामले और भी एक-दो लोगों अगले कुछ दिनों में गिरफ्तारी हो सकती है।
रविवार को चार आरोपियों बल्लभगढ़ के आर्य नगर निवासी सुशील, जवाहर कॉलोनी निवासी आदित्य, पर्वतीया कॉलोनी निवासी संजय और एसजीएम नगर के पटेल नगर के रहने वाले राजन की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस इस अपहरणकांड के पांचवे आरोपी की तलाश में जोर शोर से जुटी है।
विज्ञापन
सोमवार को भी पूरे दिन सीआईए सहित कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश में लगी रहीं। सोमवार रात समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधिकारी आधिकारिक तौर पर पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में बताने से बचते रहे।
विज्ञापन
लेकिन अपराध शाखा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चारों आरोपियों से पूछताछ के बाद बल्लभगढ़ निवासी एक अन्य युवक का नाम सामने आया है। डीसीपी एनआईटी फूल कुमार का कहना है कि पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी।
ज्ञात हो कि एनआईटी पांच से अपहृत हुए युवराज को पुलिस ने रविवार तड़के पलवल इलाके से सकुशल बरामद कर लिया था। पुलिस अपहरण में प्रयुक्त कारों की भी तलाश कर रही है।