फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad crime capsule.

फरीदाबादः कंपनी से लाखों के मोटर पार्ट्स चोरी

Sat, 18 Oct 2014 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 18 Oct 2014 06:31 PM IST
विज्ञापन
Faridabad crime capsule.

फरीदाबाद में एक कंपनी से लाखों रुपये कीमत के कार मोटर्स, कंट्रोल पैनल, कॉपर का सामान चोरी कर लिय गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


अशोक नगर, सोनीपत निवासी पवन सहगल की एनएच-2 में इलेक्ट्रिकल सामान बनाने की कंपनी है। शुक्रवार की रात उनकी कंपनी से लाखों कीमत का सामान चोरी हो गया। उन्होंने कंपनी के नौकरों पर चोरी में शामिल होने का शक जाहिर करते हुए सराय ख्वाजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कार का कीमती पार्ट चोरी
चोरों ने शुक्रवार को एक कार से इंजिन कंट्रोल मॉड्यूल (ईसीएम) चोरी कर लिया। कार मालिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बसंत नगर निवासी आलोक कुमार शुक्रवार शाम अपनी कार घर के सामने खड़ी कर अंदर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद लौट कर आए तो उनकी कार स्टार्ट नहीं हुई। कार का बोनट खुला देख उन्हें शक हुआ। मैकेनिक ने बताया कि कार से ईसीएम निकाल लिया गया है। आलोक कुमार ने सराय ख्वाजा में ईसीएम चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विवाहिता और किशोरी लापता
फरीदाबाद में लोगों के लापता होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सात दिन पहले घर से निकली एक विवाहिता और शुक्रवार को स्कूल के लिए घर से निकली एक किशोरी वापस नहीं लौटीं। दोनों के परिजनों ने पुलिस में उनका अपहरण किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी (13) शुक्रवार दोपहर बारह बजे बिना किसी को बताए घर से बाहर निकल गई। देर शाम उसके न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।


कुछ लोगों ने किशोरी को मधुबनी, यूपी के ईटावास गांव निवासी सागर के साथ देखे जाने की बात बताई। इस पर पिता ने सागर के खिलाफ बेटी का अपहरण करने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक और किशोरी की तलाश की जा रही है।

उधर, सेक्टर-30 निवासी एक युवक की 30 वर्षीय पत्नी 10 अक्तूबर की सुबह घर से निकली थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारी, जान पहचान और संभावित जगहों पर भी उसके नहीं मिलने पर पति ने शुक्रवार को सेक्टर-31 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed