फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   family killed their dughter in law to trap brother in a room

सिंदारा देने आए भाई को कमरे में बंद कर ससुराल वालों ने की बहू की हत्या

Mon, 24 Jul 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो,ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला/ ब्यूरो,ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 24 Jul 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
family killed their dughter in law to trap brother in a room
murder

ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के सैनी गांव में भाई को कमरे में बंद कर उसकी विवाहित बहन की हत्या कर शव का दाह संस्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद मृतका के ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा किया और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में ससुराल वालों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

       
दिल्ली के बांस डेरा खुर्द निवासी बिजेंद्र ने दो बेटियों बबीता व लोकेश का विवाह सैनी गांव निवासी रामपाल के पुत्र राजकुमार व इंद्र से 2006 में किया था। आरोप है कि एक साल बाद ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटियों को परेशान करने लगे। बताया गया है कि कई बार मायके पक्ष के लोगों ने पंचायत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज का केस दर्ज करा दिया, लेकिन बाद में समझौता करना पड़ा। आरोप है कि शनिवार को बबीता व लोकेश का भाई राकेश सावन माह में सिंदारा लेकर सैनी गांव आया था।  राकेश का आरोप है कि बहन के ससुराल वालों से उसका किसी बात पर झगड़ा हो गया। आरोपियों ने राकेश व बबीता से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राकेश को एक कमरे में बंद कर दिया गया। सुबह किसी तरह वह कमरे से बाहर निकला तो उसे पता चला कि ससुराल वालों ने रात को ही उसकी बहन की हत्या कर शव का दाह संस्कार कर दिया है। उसकी सूचना पर अन्य मायके वाले भी आ गए।


पुलिस ने शिकायत के आधार पर बिट्टू, इंद्रेश, कपिल, नितिन राजकुमार, इंद्र, व राकेश देवी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed