{"_id":"5a33f8534f1c1b7a548c33a0","slug":"family-found-dead-body-of-dead-officer-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारवालों ने कपड़ों से शव को पहचाना, मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवारवालों ने कपड़ों से शव को पहचाना, मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिले शव की पहचान भारतीय प्रशासनिक सेवा (एलाइड सर्विसेज) अधिकारी जीतेंद्र कुमार झा के रूप में हो गई है। शुक्रवार को परिवार के सदस्यों ने कपड़ों से उनकी पहचान की। अब शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने काम के तनाव को लेकर परेशान होने की बात लिखी है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए जीतेंद्र के परिजनों को लेकर अस्पताल पहुंची थी।
विज्ञापन
शव क्षत विक्षत होने की वजह से परिवार वालों ने शव को पहचानने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को जीतेंद्र के भाई व अन्य परिवार वाले दोबारा शव की पहचान करने पहुंचे। जहां परिवार वालों ने कपड़े से उनकी पहचान की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
क्या है मामला
सोमवार सुबह द्वारका सेक्टर-9 स्थित अपने घर से निकले जीतेंद्र कुमार झा संदिग्ध हालात में गायब हो गए थे। काफी तलाशने के बाद जब वह नहीं मिले तो परिवार वालों ने थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवायी। पुलिस को दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी मिली। शव को पुलिस ने दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में रखवा दिया।
1998 बैच के आईसीएएस अधिकारी थे जीतेंद्र कुमार
पुलिस के अनुसार, 1998 बैच के आईसीएएस अधिकारी जीतेंद्र कुमार झा के परिवार में पत्नी भावना और दो बच्चे हैं। वह मानव संसाधन विकास मंत्रालय में तैनात थे। फिलहाल, वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से ट्रेनिंग कर रहे थे।