फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fake policeman arrested in delhi.

कम उम्र के जोडों को फंसाता था ये 'पुलिसवाला'

Sat, 13 Sep 2014 09:03 AM IST
Updated Sat, 13 Sep 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
fake policeman arrested in delhi.

फरीदाबाद निवासी फर्जी पुलिसकर्मी होटल में जाने वाले युवक-युवतियों से उगाही में पकड़ा गया है। वह खुद को हरियाणा पुलिस का जवान बताता था।

विज्ञापन


इसके लिए वह हरियाणा पुलिस परीक्षा का प्रवेश कार्ड दिखाता था। आरोपी हरियाणा पुलिस का मुखबिर रह चुका है। दिल्ली के एक शख्स से वह पांच लाख रुपये एक्सटॉर्शन मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रह्लादपुर निवासी श्याम (बदला हुआ नाम) ने पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि वह दस सितंबर को सूरजकुंड स्थित एक होटल में महिला दोस्त के साथ गया था। जब वह होटल से लौट रहा था तो होटल से कुछ ही दूरी एक शख्स ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शख्स ने उससे कहा कि वह होटल में गलत काम करके आ रहा है। वह हरियाणा पुलिस का जवान है और उसके खिलाफ मामला दर्ज होगा। परिजनों को थाने बुलाना पड़ेगा।

ऐसे जोड़ों पर रहती थी इसकी निगाह

fake policeman arrested in delhi.

उसने श्याम से सोने का कड़ा, 20 हजार रुपये और गाड़ी के कागजात ले लिए। शख्स ने श्याम से कहा कि वह पांच लाख रुपये देगा तो सोने का कड़ा और गाड़ी के कागजात लौटा देगा।

श्याम ने उसे 80 हजार रुपये और दे दिए। पर आरोपी ने कड़ा व कागजात नहीं लौटाए। वह चार लाख रुपये और मांगने लगा। इस पर श्याम को कुछ संदेह हुआ और उसने थाने में एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज कराया।

पुलिस के कहने पर श्याम ने फोन कर आरोपी को चार लाख रुपये लेने के लिए 11 सितंबर को बदरपुर फ्लाईओवर पर बुलाया। यहां पर पुल प्रह्लादपुर थानाध्यक्ष गोविंद चौहान और एसआई किशोर कुमार की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान बड़ौली, सेक्टर-12 फरीदाबाद निवासी अनिल चंदेला (34) के रूप में हुई।

आरोपी के कब्जे से श्याम की गाड़ी के कागजात व हरियाणा पुलिस की परीक्षा का प्रवेश कार्ड बरामद कर लिया। आरोपी सूरजकुंड व आसपास के होटलों में आने वाले लोगों को अपना शिकार बनाता था।

वह ज्यादातर ऐसे पुरुषों को टारगेट करता था जो अपने से कम उम्र की युवतियों के साथ होटल में जाते थे। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह एक दर्जन से ज्यादा लोगों से लाखों रुपये की उगाही कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed