PMO का फर्जी निदेशक बन विजिटिंग कार्ड पर दिया प्रधानमंत्री के कमरे का नंबर, स्पेशल सेल ने यूं धरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है जो प्रधानमंत्री कार्यालय का निदेशक बनकर सीनियर ब्यूरोक्रेट से काम करवाता था। वह सीनियर ब्यूरोक्रेट पर धौंस भी जमाता था।
आरोपी ने अपने विजिटिंग कार्ड पर प्रधानमंत्री कार्यालय के कमरे का नंबर लिखा हुआ था,हालांकि उस पर फोन नंबर गलत था। दिल्ली पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी का नाम कन्हैया कुमार उर्फ डॉक्टर केके है। आरोपी ने गत दिनों केन्द्रीय सर्तकता आयोग के आयुक्त से मुलाकात की थी और इंडियन डिफेंस एकाउंट सर्विस के एक अधिकारी को मनचाहा पोर्टफोलियो देने को कहा था। इस पर सीवीसी आयुक्त को संदेह हुआ और उसने प्रधानमंत्री कार्यालय में संपर्क किया।
जांच में पता चला कि कन्हैया नाम का कोई निदेशक नहीं है
जांच में पता लगा कि इस नाम का प्रधानमंत्री कार्यालय में कोई निदेशक नहीं है। सीवीसी ने मामले को संवदेनशील मानते हुए इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दी। स्पेशल सेल ने मामला दर्जकर इडियन डिफेंस एकाउंट सर्विस के उस समय अधिकारी का पता लगाया जिसकी आरोपी पैरवी कर रहा था।
स्पेशल सेल ने सोमवार को उस अधिकारी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डॉक्टर केके ने अपने विजिटिंग काई हैदराबाद में किसी चन्द्रमौली नाम के व्यक्ति से लिए हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। डा.केके ने अपना पता पंडारा रोड पर स्थित कोठी नंबर ए-135 का बताया था। ये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शिक्षा विभाग के प्रोग्रामर का है।