फेसबुक के जरिए कैसे करते हैं किसी लड़की को बदनाम, ये खबर खोल देगी आपकी आंख
- फर्जी आईडी बनाकर फेसबुर पर डाली आपत्तिजनक वीडियो
- पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
विस्तार
फेसबुक पर युवती के नाम से आईडी बनाकर उसकी फोटो लगाने व आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने का मामला सेक्टर-37 थाना पुलिस ने दर्ज किया है। आरोपी युवती के पड़ोस में रहता था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार युवती ने शिकायत में कहा कि वह खांडसा रोड पर रहती है। किसी व्यक्ति ने उसके नाम से फेसबुक आईडी बनाकर उसकी फोटो प्रोफाइल पर लगाई है।
इस आईडी के जरिए अभद्र कमेंट तो किए ही जा रहे हैं साथ ही आईडी के जरिए आपत्तिजनक वीडियो भी अपलोड की जा रही है। इस पर पुलिस ने मामले को जांच के लिए साइबर सेल में भेज दिया।
पड़ोस में रहने वाले लड़के न रची साजिश
मामले को जांच में सही पाया गया जिस पर सेक्टर-37 थाना पुलिस को मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई। सेक्टर-37 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
मामले में एक आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मूल रूप से आगा का रहने वाला है और युवती के पड़ोस में रहता था। उसी ने उसके नाम पर आईडी बनाई थी और उसकी फोटो का प्रयोग किया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
