फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fake cabinet minister's son turned out forger.

फर्जी कैबिनेट मंत्री का बेटा भी निकला जालसाज

Wed, 07 Oct 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 07 Oct 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fake cabinet minister's son turned out forger.
फर्जी कैबिनेट मंत्री अमरनाथ झा का बेटा भी जालसाज निकला। आरोप है कि पिता को कैबिनेट मंत्री बताकर वह उत्तर प्रदेश में किसी भी काम को करवा लेने का दम भरता था।
विज्ञापन


झांसे में आए दिल्ली के अनिल चौहान ने अपने बेटे को आबकारी विभाग में इंस्पेक्टर की नौकरी दिलवाने के लिए अमरनाथ को दो लाख रुपये दिए थे।

‘अमर उजाला’ में छपी खबर को पढ़कर अमरनाथ की असलियत का पता चला तो अनिल ने कविनगर थाने में अमरनाथ झा और उसके बेटे के  खिलाफ दो लाख रुपये हड़पने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अनिल चौहान ने बताया कि वह दिल्ली नंदनगरी में रहते हैं। दिल्ली के एक अस्पताल में वार्ड ब्वॉय की नौकरी करते हैं। उनका बेटा विशाल बीकॉम पास है।

लोनी में उनकी रिश्तेदारी है, वहां पर एमएमएच कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर अमरनाथ झा का बेटा एक  स्कूल में अध्यापक है। वह स्कूल में कहता था कि उसके पिता कैबिनेट मंत्री हैं, उत्तर प्रदेश में कुछ भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल को यह बात पता चली तो वह अमरनाथ के बेटे से मिले। उसने अनिल को अपने पिता का विजिटिंग कार्ड थमाया, इसके बाद अनिल ने अमरनाथ के बेटे से अपने बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए कहा।

जनवरी 2015 में अनिल अपने बेटे और एक रिश्तेदार के साथ अमरनाथ झा के घर गोविंदपुरम गए। अमरनाथ झा ने अनिल के बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया, बदले में दो लाख रुपये अनिल से लिए।


अनिल ने बताया कि 18 सितंबर को अमरनाथ झा के फर्जी कैबिनेट मिनिस्टर होने की खबर प्रकाशित हुई तो उसकी असलियत पता चली।

एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार को कविनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि अमरनाथ झा एमएमएच कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर है।

राज्यपाल और प्रमुख सचिव के  नाम से एक फर्जी शासनादेश तैयार कर अमरनाथ ने खुद को कैबिनेट मंत्री बताया था। एक लेटर गनर मांगने के लिए उसने डीएम को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed