{"_id":"576ae8554f1c1bc525b48482","slug":"fake-army-lieutenant-arrested-wearing-uniform-at-the-mall-showing-awe","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना का फर्जी लेफ्टीनेंट गिरफ्तार, वर्दी पहन कर मॉल में झाड़ रहा था रौब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना का फर्जी लेफ्टीनेंट गिरफ्तार, वर्दी पहन कर मॉल में झाड़ रहा था रौब
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-20 पुलिस ने डीएलएफ मॉल से खुद को सेना का लेफ्टिनेंट बताने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक सेना का अफसर बताकर सेक्टर-18 स्थित एक मॉल में गार्ड और लोगों पर रौब झाड़ रहा था। पुलिस ने वर्दी को सील कर दिया।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि मां-बाप के सपने को साकार न कर पाने के कारण उसने यह ड्रामा किया था। इतना ही नहीं, पुलिस ने दावा किया कि आरोपी ने परिवार वालों को यह बता रखा था कि वह आर्मी में लेफ्टिनेंट है। वहीं सच यह है कि भर्ती होने के लिए उसने इस साल परीक्षा भी दी लेकिन उसका चयन नहीं हो सका। इसके बाद मां बाप को झूठा दिलासा देले के लिए युवक आर्मी अफसर पहुंच कर लोगों पर धौंस जमाता था।
विज्ञापन
कृष्ण कुमार मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला है। उसने मां बाप को झूठा दिलासा देने के लिए दिल्ली से सेना के लेफ्टिनेंट की ड्रेस खरीदी। वह उसे पहन अलीगढ़ पहुंच गया। वहां उसका मां बाप सहित सभी ने स्वागत भी किया था। एएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है साथ ही उसकी वर्दी को भी सीज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन