{"_id":"57fcf0004f1c1b2b7a28ed3c","slug":"factory-owner-accused-of-killing-sajisn-truck-collision-caused-two-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी मालिक पर साजिशन हत्या का आरोप, ट्रक की टक्कर से हुई दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्टरी मालिक पर साजिशन हत्या का आरोप, ट्रक की टक्कर से हुई दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 12 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Crime Scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार देर शाम मुजेसर गांव में ट्रक की टक्कर से हुई दो लोगों की मौत के मामले में मृतक ढाबा मालिक के बेटे ने एक फैक्टरी मालिक पर साजिशन हत्या कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बयान के आधार पर फैक्टरी मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुजेसर गांव निवासी 58 वर्षीय नरेंद्र उर्फ मिन्नी ने बाबा हृदयराम मंदिर के समीप ढाबा चला रखा था।
विज्ञापन
ढाबे के इर्द गिर्द गांव के कई लोग शाम के वक्त ताश खेलने के लिए पहुंचते हैं। सोमवार शाम को भी गांव के कई लोग ताश खेल रहे थे। ढाबा मालिक नरेंद्र भी इन्हीं के साथ बैठा था।
विज्ञापन
शाम को 5:45 बजे ढाबे के सामने प्लॉट नंबर एक में चल रही एचएसएमपीएल फैक्टरी में माल उतारने के बाद एक बड़ा ट्रक बाहर निकलते वक्त अनियंत्रित हो गया और वह ढाबे में जा घुसा।
ढाबे के पास ही नरेंद्र की स्कूटी खड़ी थी वो चकनाचूर हो गई। ट्रक ढाबे की एक बड़ी भट्ठी को तोड़ता हुआ भीतर जा घुसा और बाहर बैठे ताश खेल रहे कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
ढाबा मालिक नरेंद्र के अलावा ओमप्रकाश नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने पहले ढाबे के इर्द गिर्द खड़े ट्रकों में तोड़फोड़ की, फिर हार्डवेयर-सोहना रोड को जाम कर दिया था। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला था।