{"_id":"5740cf2d4f1c1be71fac7c0b","slug":"eunuchs-trying-to-kidnap-a-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ मिनट में किन्नरों ने गायब किया बच्चा, आरोपी पकड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ मिनट में किन्नरों ने गायब किया बच्चा, आरोपी पकड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 May 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
बच्ची को ले जाती सीसीटीवी में कैद हुई किन्नर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलक नगर इलाके के एक मॉल में दो किन्नरों ने चार माह के मासूम को अगवा करने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि पीड़ित परिवार की किन्नरों पर नजर पड़ गई और उन्होंने दौड़कर आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों किन्नरों को गिरफ्तार कर जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार नोएडा में रहता है। बच्चे की मां शैरन अग्रवाल पति ऋषि अग्रवाल के साथ नोएडा में रेस्टोरेंट चलाती है। शुक्रवार को शैरन अपनी मां का जन्मदिन मनाने के लिए पूरे परिवार के साथ जनकपुरी स्थित मायके आई हुई थी। इनके साथ पांच साल की बेटी और चार माह का बेटा भी था।
विज्ञापन
सारा परिवार सुभाष नगर स्थित पैसेफिक मॉल घूमने चला गया। बच्चे मॉल में गेम जोन के पास मौजूद थे। चार माह का बच्चा भी अपनी मां के पास प्रैम (बच्चे की गाड़ी) पर लेटा हुआ था। इस बीच दो किन्नर वहां पहुंचे। वह बच्चे को खिलाने लगे।
विज्ञापन
जैसे ही शैरन की निगाह बच्चे से हटी। दोनों प्रैम समेत बच्चे को लेकर भागने लगे। परिवार चिल्लाते हुए किन्नरों के पीछे भागा। कुछ दूर जाकर मॉल के गेट पर आरोपियों को दबोच लिया गया। दोनों किन्नरों को पुलिस के हवाले किया गया। घटना मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई।
परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने जानबूझकर जमानती धाराओं में मुकदमा दर्जकर दोनों किन्नरों को छोड़ दिया। इससे पूर्व परिवार पर फैसले का भी दबाव बनाया गया। पुलिस इससे इंकार कर रही है। फुटेज में पता चल रहा है कि दोनों किन्नर सिर्फ डेढ़ मिनट में बच्चे को लेकर रफूचक्कर हो गए थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।