{"_id":"5740ca8d4f1c1bcc64ac75fa","slug":"escaped-from-police-custody-was-declared-rogue-a-soldier-and-sergeant-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टडी से घोषित बदमाश फरार, सिपाही व हवलदार निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्टडी से घोषित बदमाश फरार, सिपाही व हवलदार निलंबित
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 May 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम विहार थाने में पुलिस कस्टडी से एक शातिर बदमाश फरार हो गया। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि लापरवाही बरतने पर संगम विहार थाने में तैनात एक हवलदार व एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच का आदेश दे दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार राहुल (25) संगम विहार इलाके का घोषित बदमाश है। वह पिछले करीब दो वर्ष से अनुपस्थित चल रहा था। संगम विहार थाना पुलिस ने शुक्रवार को उसे ओखला औद्योगिक थाना क्षेत्र से पकड़ा था। शनिवार को उसे संगम विहार थाने में एक कमरे में बैठाया गया था और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
दोपहर करीब तीन बजे वह कमरे में लगी खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि खिड़की काफी कमजोर थी। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार राहुल के खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। बदमाश के फरार होने का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। मामले में थाने के सीनियर पुलिस अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन