{"_id":"579fae914f1c1b675d2b90de","slug":"entered-the-house-of-a-dalit-family-assault-a-girl-and-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दलित परिवार से मारपीट, महिला समेत दो घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर दलित परिवार से मारपीट, महिला समेत दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 02 Aug 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
दलित की पिटाई
बिसरख गांव के एक दलित परिवार ने गांव के ही चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना सोमवार सुबह की है। मारपीट में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित व्यक्ति की गांव में ही मोबाइल की दुकान है। विवाद की वजह देर रात दुकान के आसपास घूमने का विरोध करना बताया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बिसरख में जगत सिंह का परिवार रहता है। जिनकी गांव की मार्केट में मोबाइल की दुकान है। जगत का कहना है कि गांव के ही कुछ युवक देर रात तक उनकी दुकान के आसपास घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
दो दिन पहले युवकों को टोक दिया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज चार लोगों ने सोमवार करीब 8 बजे घर में धावा बोल दिया और जगत सिंह के चाचा गेंदा लाल की लाठी डंडे से पिटाई कर दी।
गेंदा लाल को बचाने के लिए परिवार की एक महिला आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। लाठी डंडे से पिटाई किए जाने से दोनों घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिसरख कोतवाली प्रभारी राशिद अली का कहना है पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ज्ञात हो कि जगत सिंह की दुकान में एक महीने पहले चोरी हो गई थी। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।