कई हत्याओं को अंजाम देने वाला 70 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के हाथ सोमवार सुबह एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान 70000 के इनामी बदमाश को धर दबोचा, वह काफी समय से फरार चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सत्तर हजार का इनामी बदमाश तनवीर उर्फ मुनव्वर ओखला मंडी पहुंचने वाला है। इस सूचना के बाद दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
लेकिन तनवीर ने बैरिकेडिंग को टक्कर मार कर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम की ओर से भी जमकर फायरिंग की गई। दिलचस्प तो ये थी कि तनवीर ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, इसके बावजूद वो पुलिस की गोलियों से बच नहीं सका।
पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में उसे दो गोलियां लगीं। दिल्ली पुलिस ने हत्यारे को पकड़ कर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उसके ठीक होने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।
इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर भी घायल
इस एनकाउंटर में पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र पहलवान और सब इंस्पेक्टर प्रवेश कसाना को गोली लग गई। सूचना के अनुसर उन्होंने भी बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी थी, जिस कारण उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी।
पुलिस ने बताया कि हत्यारा तनवीर उर्फ मुन्नवर 2017 के डबल मर्डर केस का आरोपी है। उसने दिल्ली के ब्रह्मपुरी और विजय पार्क इलाके में दो लड़कों की हत्या को अंजाम दिया था। आपको बता दें कि इन हत्याओं की लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी।
यहा तक हत्यारे तनवीर ने 2016 में प्रह्लादपुर इलाके में पुलिस पर फायरिंग भी की थी। उस पर उत्तर प्रदेश के बदायूं में भी हत्या का मामला दर्ज है। जानकारी के अनुसार वो छेनू गैंग का सदस्य है। 2017 के मर्डर के बाद उसके गैंग का एक सदस्य पकड़ा गया था। मगर हत्यारा तनवीर फरार हो गया था।