फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   encounter between police-criminals in faridabad

गुरुग्राम में पुलिस-बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

Thu, 08 Jun 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 08 Jun 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
 encounter between police-criminals in faridabad
demo pic

गुरुग्राम और फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने सुंदर भाटी गैंग के बदमाशों को पकडने के लिए बुधवार को गुरुग्र्राम के झाड़सां गांव में संयुक्त ऑपरेशन चलाया। बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं, जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से जयबीर घायल हो गया। पुलिस ने घेरा बंदी कर जयबीर, दलबीर, नरवीर निवासी मंडकौला, डिगंबर निवासी होडल और गौरव निवासी जमई कॉलोनी  को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


 बदमाशों के मुताबिक बलराज भाटी भागने में सफल रहा। बलराज भाटी पर फरीदाबाद पुलिस ने 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया हुआ है। बदमाशों की गोली लगने से सेक्टर 30 क्राइम ब्रांच इंचार्ज सतेंद्र रावल घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार रात को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी सतेंद्र रावल को सूचना मिली कि ग्रेटर नोएडा से बदमाशों का एक ग्रुप झाडसां गांव में आकर रुकेगा। सतेंद्र ने इस बात की सूचना सेक्टर-10 क्राइम ब्रांच टीम को दी। गुडग़ांव और फरीदाबाद पुलिस ने बदमाशों को दबोचने के लिए प्लान तैयार कर लिया। सुबह 9 बजे ही पुलिस टीम ने झाडसा गांव में डेरा डाल लिया। दोपहर 12 बजे के आसपास टीम ने उस मकान पर छापा मारा, जहां बदमाश रुके हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही बदमाशों ने छत पर बने कमरे से ही अधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने खुद को बचाते हुए काउंटर फायर किए। एक गोली एक बदमाश को लगी, जो घायल होकर वहीं गिर पड़ा। एक साथी को गोली लगी देख बाकि बदमाश भागने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इंस्पेक्टर सतेंद्र रावल के मुताबिक इसी दौरान गांव के लोग वहां इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस को उलझाने की कोशिश की। इस बीच मौके का फायदा उठाकर बलराज भाटी वहां से खिसक गया।  

फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक बलराज भाटी पर 10 फरीदाबाद 2015 को घरोंडा गांव में टेलीविजन केबल की तार बिछा रहे बदरौला गांव निवासी जितेंद्र उर्फ जिते व एक अन्य युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। जितेंद्र के भाई शशि की फरीदाबाद कोर्ट परिसर में अगस्त 2013 में गोली मारकर हत्या की गई थी। इस हत्याकांड में जितेंद्र मुख्य गवाह और शिकायतकर्ता था। इसी तरह बल्लभगढ़ की यादव कॉलोनी में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में गिर्राज नामक युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक इस हत्या में जयबीर शामिल था।

पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी ने बताया कि बलराज भाटी पकड़ा जाता तो पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलती लेकिन अभी जो हासिल हुआ, वह भी काफी है। पुलिसकर्मियों ने जान जोखिम में डालकर इस ऑपरेशन को सफलता से अंजाम दिया है। पकड़े गए बदमाश पेशेवर मुजरिम है। 


गैंगवार के लिए तो नहीं हुए थे इकट्ठा 
पुलिस को अंदेशा है कि जल्द ही गुडग़ांव में बड़ी गैंगवार होने वाली थी। सुंदर भाटी गिरोह के सदस्यों का झाड़सा गांव में रुकना किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना की तरफ ईशारा कर रहा है। गुडग़ांव में संदीप गाडौली हत्याकांड के बाद हुई गैंगवार में कई प्रमुख लोगों की हत्या हो चुकी है। गिरफ्तार किए गए डिगंबर, गौरव और नरबीर से पूछताछ के बाद नया खुलासा हो सकता है। जयबीर को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उसके स्वस्थ होने के बाद उसकी गिरफ्तारी डाली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed