शर्मनाक : सड़क पर युवक को एक के बाद एक तीन वाहनों ने मारी टक्कर, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांडव नगर इलाके में सोमवार रात सड़क पार कर रहे एक युवक को एक के बाद एक तीन वाहनों ने टक्कर मारी। हादसे में युवक की मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल लिखा एक नंबर प्लेट मिला है। इसके अलावा एक पर्स भी बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, हादसा सोमवार रात करीब 12:00 बजे अक्षरधाम फ्लाईओवर के पास हुआ। यहां करीब 35 वर्षीय युवक सड़क पार कर रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
तीनों ही आरोपी चालक कार समेत हो गए फरार
हादसे के बाद युवक ने जैसे ही उठने का प्रयास किया, तभी पीछे से आ रही एक और कार ने उसे टक्कर मार दी। इस बार युवक गिर गया। इसके बाद पीछे से आ रही एक अन्य कार उसके ऊपर चढ़ गई।
तीनों ही आरोपी चालक कार समेत फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के शरीर में कई जगह फैक्चर हुआ है।
मौके पर मिले नंबर प्लेट के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।