फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly doctor tried to rape a child, clinic vandalized

बुजुर्ग डॉक्टर बच्ची के कपड़े उतारकर करने लगा अश्लील हरकतें

Thu, 30 Jun 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Elderly doctor tried to rape a child, clinic vandalized

पुल प्रह्लादपुर थाना इलाके में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुजुर्ग डॉक्टर ने बच्ची के कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें कीं।

विज्ञापन


लोगों ने बुजुर्ग डॉक्टर को पकड़कर उसकी  पिटाई कर दी और उसके क्लीनिक में तोड़फोड़ की। पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो को मामला दर्जकर डॉक्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 11 वर्षीय पीड़ित बच्ची शिप्रा (बदला हुआ नाम) पुल प्रह्लादपुर इलाके में अपने परिवार केसाथ रही है। मंगलवार शाम को उसकी मां कहीं गई हुई थी। उसी समय शिप्रा की छोटी चार वर्षीय बहन की तबीयत खराब हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के कपड़े उतार दिए और अश्लील हरकतें

Elderly doctor tried to rape a child, clinic vandalized

शिप्रा उसे पास में स्थित बंगाली डाक्टर मधुसूदन (60) के पास ले गई। यहां पर डॉक्टर ने बीमार चार वर्षीय बच्ची को बाहर बैठा दिया था और शिप्रा को क्लीनिक में अंदर ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची के कपड़े उतार दिए और अश्लील हरकतें की।

उस समय शिप्रा की मां क्लीनिक में आ गई। उसने मां को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए और डॉक्टर को पकड़कर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने क्लीनिक में तोड़फोड़ भी की।

लोगों ने डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो का मामला दर्जकर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी डॉक्टर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed